Top News

बिहार में ‘हर घर नल का जल’ योजना: पानी नहीं आ रहा? यहाँ करें तुरंत शिकायत


🚰 बिहार में ‘हर घर नल का जल’ योजना पर बड़ा सवाल!

क्या आपके घर तक अब भी नहीं पहुँच रहा पानी? सरकार कहती है – 24 से 72 घंटे में समाधान!

📞 अगर पानी नहीं आ रहा है तो तुरंत करें शिकायत।

जनता की आवाज़ बनेगा Sonbarsa LIVE!



सोनबरसा/सीतामढ़ी:

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर नल का जल’ के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा किया गया है। हालांकि कई जगहों पर पाइप लीकेज, मोटर खराबी या पानी की अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याएँ सामने आती रहती हैं।

ऐसी स्थिति में अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने शिकायत दर्ज करने के लिए टोल-फ्री और व्हाट्सएप सुविधा उपलब्ध कराई है।

📞 कैसे करें शिकायत?

यदि आपके घर या मोहल्ले में नल का पानी नहीं आ रहा है या पाइप में खराबी है, तो आप:

टोल-फ्री नंबर: 1800-123-1121 पर कॉल करें

व्हाट्सएप नंबर: 8544429024 और 8544429082 पर फोटो और पूरी जानकारी भेजें



📝 शिकायत करते समय क्या बताएं?

शिकायत दर्ज करते समय निम्न जानकारी अवश्य दें:

वार्ड नंबर

पंचायत का नाम

जिला

अपना मोबाइल नंबर

विभाग का दावा है कि अधिकांश शिकायतों का समाधान 24 से 72 घंटे के भीतर किया जाता है। हालांकि समाधान का समय स्थानीय परिस्थिति और तकनीकी स्थिति पर निर्भर कर सकता है।

सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। यदि आपके क्षेत्र में भी समस्या है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कर अपने अधिकार का लाभ उठाएँ।

Post a Comment

और नया पुराने